रायपुर
1.50 लाख का 15 किलो गांजा बरामद, पुलिस ने होटल का नाम नहीं बताया
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 20 सितंबर। गांजा तस्करी कने वाले दो नाबालिग के साथ 5 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें 02 महिलाएं , एक नाबालिग लडक़ी और लडक़ा शामिल है। इन्हें नर्मदा पारा स्थित एक होटल से पकड़ा गया। इनसे कुल 15.100 किलो गांजा जब्त किया गया है।इसकी कुल कीमत 1,50,000/- रूपए है। मुखबिर की सूचना पर थाना गंज पुलिस ने शुक्रवार को नहरपारा स्थित एक होटल में दबिश दी थी। कमरे में 02 पुरूष एवं 03 महिला उपस्थित थे। पूछताछ में इन्होने अपना नाम जितेन्द्र कश्यप पिता ओमपाल कश्यप 27 ग्राम सादलपुर राजगढ़ थाना सादलपुर राजगढ़ जिला चुरू (राजस्थान)।अस्मिता विजय ठाकुर 35 चौरा विस्तार ठाकुर वास चौक कोलौवडा सेक्टर 28 थाना पेथापुर जिला गांधीनगर (गुजरात)।अम्बिका विजय परमार 45 मोड़ासा थाना टिनटोई जिला अरोली अहमदाबाद (गुजरात) बताया। इनके साथ नाबालिग लडक़ा लडक़ी भी थे। उनके पास रखे अलग - अलग बैग की तलाशी लेने पर गांजा मिला। सभी को धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट में गिरफ्तार किया गया।


