रायपुर
रायपुर, 20 सितंबर। छत्तीसगढ़ के स्कूली विद्यार्थियों के लिए इस साल दशहरा, दीपावली, शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन अवकाश को मिलाकर कुल 64 दिनों की छुट्टियां रहेंगी। डीपीआई (लोक शिक्षण संचालनालय) के प्रस्ताव पर शिक्षा विभाग ने अपनी सहमति दे दी है। इसके आदेश सोमवार को जारी कर दिए जाएंगे। प्रस्ताव के मुताबिक दशहरा अवकाश- 29 सितंबर से 4 अक्टूबर तक, कुल- 6 दिन। दीपावली अवकाश- 20 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक, कुल- 6 दिन। शीतकालीन अवकाश- 22 दिसंबर से 27 दिसंबर तक, कुल- 6 दिन। ग्रीष्मकालीन अवकाश-1 मई से 15 जून तक, कुल- 46 दिन।
तिमाही परीक्षाएं अब 6-11 अक्टूबर तक
छात्र हित में प्रदेश के खबरदार अखबार छत्तीसगढ़ के उठाए मुद्दे पर जिला कलेक्टर की पहल पर बड़ी कार्रवाई हुई है। जिला शिक्षा अधिकारी ने नवरात्रि के दिनों में कक्षा 1-8 वीं की आयोजित तिमाही परीक्षाओं की समय सारिणी संशोधित कर दिया है। अब 1-5 वीं की परीक्षाएं दशहरे के बाद 6-9 अक्टूबर, और 6-8 वीं की 6-11 अक्टूबर तक ली जाएंगी। 9-11 वीं परीक्षाएं पूर्ववर्त होंगी।


