रायपुर

डीसीबी बैंक में मिले 17 म्यूल एकाउंट 3.64 लाख से अधिक का लेनदेन भी
19-Sep-2025 7:00 PM
डीसीबी बैंक में मिले 17 म्यूल एकाउंट 3.64 लाख से अधिक का लेनदेन भी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 19 सितंबर। राजधानी में म्यूल एकाउंट को लेकर पुलिस की छानबीन तेज हो गई है। छानबीन में पुलिस ने सिविल लाइन इलाके में  स्थित डीसीबी बैंक के खातों की जांच में 17 संदिग्ध खातों की जानकारी मिली है। इससे पहले भी पुलिस ने प्राप्त जानकारी पर कार्रवाई करते हुए।

म्यूल एकांउट से संबंधित खातों की जांच पड़ताल की। इनमें  एचडीएफसी बैंक रायपुर साखा और इंडसइंड बैंक डुमरतराई शाखा से जुड़े लगभग डेढ़ सौ से अधिक खातों की जानकारी मिली थी। वहीं पुलिस ने शुक्रवार को सिविल लाइन स्थित डीसीबी बैंक के 17 म्यूल खातों की जांच की है। बताया जा रहा है, कि इन खातों से 3.64 लाख से अधिक के रकम का लेनदेन हुआ है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, रायपुर रेंज की साइबर टीम ने पाया कि बैंक  के ज्यादातर खाताधारकों ने फर्जी अकाउंट खोले। इन खातों में ठगी और अन्य तरह के फ्राड के पैसों का लेनदेन हुआ है। संदेह के आधार पर पुलिस इनकी जांच कर रही है।


अन्य पोस्ट