रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 सितंबर। यह प्रदेश के सबसे पुराने उच्च शिक्षा संस्थान रविशंकर विश्वविद्यालय स्थित रसायन विज्ञान (केमेस्ट्री) प्रयोगशाला परिसर की है। जहां आज सुबह यह हादसा हुआ। यह लैब भू-तल में स्थित है। 12-15 फीट ऊंचे भवन की छत (लैंटर ,स्लैब) का एक बड़ा हिस्से का सीमेंट भरभराकर गिरने लगा। उस वक्त क्लास में पढ़ाई चल रही थी और उसके बाद प्रैक्टिकल होने थे। गनीमत रही कोई अनहोनी नहीं हुई। इस घटना का वीडियो वायरल होते ही कैमेस्ट्री अध्ययन शाला प्रबंधन ने लैब को बंद कर दिया। बताया गया है कि पहले भी ऐसे एक दो हादसे हो चुके थे और छात्रों ने खतरे की आशंका जताते हुए सुधार मरम्मत की मांग करते रहे हैं। लेकिन रविवि प्रशासन नजर अंदाज किए हुए है।
यहां बता दें कि रविवि को हाल ही में नैक का प्लस प्लस ग्रेड मिला है। इसके चयन में भवन व सुविधाओं कुछ उपलब्धता भी एक आधार होता है। इसके निरीक्षण के लिए आई नैक टीम ने शायद यह देखा नहीं होगा।


