रायपुर
मंत्रालय संघ चुनाव, बंपर वोटिंग, गिनती शुरू
17-Sep-2025 6:29 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 17 सितंबर। छत्तीसगढ़ मंत्रालय कर्मचारी संघ के त्रिवार्षिक चुनाव के लिए बंपर वोटिंग हुई। 4 बजे तक 772 मतदाओं में से 725 में अपने वोट डाल लिए थे। पहले ही घंटे में सौ से अधिक वोट डल चुके थे। चुनाव में चार पैनलों से 27 प्रत्याशी मैदान में हैं। इस चुनाव में वर्तमान अध्यक्ष महेन्द्र सिंह राजपूत , सचिव कांति सूर्यवंशी भी अध्यक्ष के लिए किस्मत आजमा रहे हैं। शाम 4 तक मतदान के लिए तीन बूथ बनाया हर मतदाता सदस्य, हर प्रत्याशी के लिए वोट डालेगा। चुनाव अधिकारी राजकुमार चंचलानी ने बताया शाम 4.30 बजे के बाद मतों की गिनती और नतीजे घोषित किए जाएंगे। मतदान के लिए पूरे परिसर में हलचल गहमागहमी बनी हुई है। वोट डाल चुके सदस्य दूसरों को मतदान का आग्रह कर रहे हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


