रायपुर

लोक रंग पर्व 2025- आज बांस गीत, सुआ नृत्य, भरथरी का मंचन
10-Sep-2025 7:48 PM
लोक रंग पर्व 2025- आज बांस गीत, सुआ नृत्य, भरथरी का मंचन

रायपुर, 10 सितंबर। संस्कृति विभाग द्वारा लोक रंग पर्व 25 का आयोजन  13 सितम्बर तक राजधानी  के महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय स्थित मुक्ताकाशी मंच में आयोजित किया गया है। प्रत्येक शाम 7 बजे से पारंपरिक छत्तीसगढ़ी लोकगाथा, लोकसंगीत, लोकनृत्य और नाचा-गम्मत की प्रस्तुतियां होंगी। आज दुसरे दिन बांस गीत , सुआ नृत्य, भरथरी, कल ढोलामारू, राउत नाचा, पंडवानी 12 को पंथी नृत्य नाचा गम्मत, पंडवानी,13 को लोरिक चंदा, संस्कार गायन, जसगीत जैसी विधाओं की प्रस्तुतियां होंगी।


अन्य पोस्ट