रायपुर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 सितम्बर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रांत प्रचारक एवं वरिष्ठ स्वयंसेवक शांताराम सर्राफ का एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनका आज अंतिम संस्कार कर दिया गया। इससे पहले संघ स्वयं सेवकों के दर्शनार्थ स्व सराफ का शव जागृत मंडल में रखा गया।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जागृति मंडल, पंडरी पहुँचकर शांताराम को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री श्री साय ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र, और आरती कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा, गजेंद्र यादव, गुरु खुशवंत , पूर्व राज्यपाल रमेश बैस, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, सांसद श्री संतोष पांडे, विधायक सर्वश्री अनुज शर्मा एवं मोतीलाल साहू, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा, बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा, कृषि कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, भाजपा के कार्यालय मंत्री अशोक बजाज, पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू, पेंशनर महासमंघ के प्रातांध्यक्ष विरेन्द्र नामदेव, राष्ट्रीय मंत्री पूरन सिंह पटेल, संभागीय अध्यक्ष प्रवीण कुमार त्रिवेदी सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक एवं आमजन उपस्थित थे।