रायपुर

बहुत तेज हो रही माइनिंग, रामगढ़ की पहाडिय़ों को बड़ा नुकसान- सिंहदेव
02-Sep-2025 6:16 PM
बहुत तेज हो रही माइनिंग, रामगढ़ की पहाडिय़ों को बड़ा नुकसान- सिंहदेव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 2 सितम्बर। पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने आज यहां आरकेसी में पत्रकारों से चर्चा में रामगढ़ पहाड़ी के अस्तित्व को बचाने सीएम विष्णु साय से हस्तक्षेप करने की मांग की।इस पर सीएम को लिखे पत्र के हवाले से टीएस ने कहा कि रामगढ़ पहाड़ी का प्राकृतिक, धार्मिक, पुरातात्विक, सामाजिक महत्व है। लाखों श्रद्धालु राम, सीता, लक्ष्मण के दर्शन करने पहाड़ी पर जाते हैं। मानव हस्तक्षेप से पहाड़ी में समस्याएं सामने आईं हैं। पहाड़ी में पूरी तरह चट्टानें ढह रही है। माइनिंग का काम बहुत ही तेजी से चल रहा है। पहाडय़िों को एक बार नुकसान पहुंचेगा तो ठीक नहीं हो सकेगा।

 सिंहदेव ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार के समय काम को रुकवाया गया था। कोयला खनन को खोलने से रोकने गया था।  हाल में डीएफओ ने  दो अलग अलग आदेश जारी किया।दोनों आदेश में दिए हुए कॉर्डिनेट्स अलग है। एनजीटी वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के रिकमेंडेशन पर इसे नो गो एरिया बताया गया है।वन क्षेत्र की दो संस्थाओं ने रिपोर्ट को प्रस्तुत किया गया था।पहाड़ के संवर्धन, संरक्षण के लिए एक समिति का गठन किया गया था।

 हड़ताली एनएचएम कर्मियों की मांगों  के समर्थन में अपने वायरल वीडियो पर

सिंहदेव ने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र नियमितीकरण का किया गया था।मगर 5 साल में नियमितीकरण नहीं हो पाया।घोषणा पत्र बनाने में मेरी सीधी जवाबदारी रही।हारने के कई कारण होते है, यह भी एक कारण था।चुनाव में कई बातें प्रभावित करती है।इसलिए इन बातों की पुन: समीक्षा करनी होगी।

सोशल मीडिया पर लगाया जा रहे चारित्रिक लांछन पर पूर्व उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव ने कहा कि स्तर नहीं गिराना चाहिए।


अन्य पोस्ट