रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 1 सितंबर। सरयूपारीण ब्राह्मण सभा रायपुर की महिला ईकाई ने तीज उत्सव मना समाज की बेटियों को उच्च शिक्षा तक शिक्षित करने का संकल्प लिया ।
इस दौरान तुलसीदास जी की पूजा अर्चना कर गायन,खेलकूद,नृत्य ,फुग्गा फोड़ आदि से मनोरंजन कर स्वल्पाहार के साथ एक दूसरे को बधाई शुभकामनाएं दी। श्रीमती अपर्णा तिवारी शशि मिश्रा ने बताया कि बेटियों को उच्च शिक्षा तक शिक्षित करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष डॉ सुरेश शुक्ला ने महिला ईकाई को हमेशा सहयोग करने की बात कही। राजेंद्र शर्मा कोषाध्यक्ष ने ओनलाइन सदस्य बनाने का आव्हान किया। आभार प्रदर्शन श्रीमती सीमा पांडे ने किया। इस कार्यक्रम में बृजेश त्रिपाठी ,कुसुम त्रिपाठी, सीमा पांडे, सुसुम शुक्ला, मीनाक्षी तिवारी, मनोज्ञा त्रिपाठी, स्नेह लता पाठक, पदमा ओझा, मीरा दुबे, किरण तिवारी, आभा द्विवेदी, कुसुम त्रिपाठी, लक्ष्मी पांडे, सुमित्रा मिश्रा, शशि मिश्रा, वंदना मिश्रा, ममता तिवारी,सविता पांडे, संगीता मिश्रा, अरुणा मिशा रंजना मिश्रा, कृष्णा पाठक,राम बुटाई त्रिपाठी, महिमा मिश्रा,सीमा मिश्रा, ममता दीदी वन्दना मिश्रा,सविता शुक्ला, संगीता तिवारी, अंजना मिश्रा मौजूद थीं।


