रायपुर

भाजपा महिला मोर्चा करेगी कांग्रेस कार्यालय का घेराव
01-Sep-2025 6:31 PM
भाजपा महिला मोर्चा करेगी कांग्रेस कार्यालय का घेराव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 1 सितंबर।
भाजपा महिला मोर्चा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अभद्र भाषा व उनकी माताजी के लिए अपशब्दों के प्रयोग के खिलाफ कल मंगलवार  को विशाल  विरोध प्रदर्शन करेगा। 

प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी ने कहा कि पहले बीटीआई मैदान (शंकर नगर) पर पहले आमसभा होगी और उसके बाद यहाँ से रैली के रूप में चलकर राजीव भवन (कांग्रेस कार्यालय) का घेराव किया जाएगा। इस दौरान मातृ-शक्ति के साथ जनप्रतिनिधि और अलग-अलग सामाजिक संगठन व विधाओं से जुड़ीं सहयोगी बहनें विरोधस्वरूप काली साड़ी या काला दुपट्टा, काले सिंबल के साथ भारी संख्या में उपस्थित रहेंगीं।पत्रकार वार्ता में (शहर) जिला  अध्यक्ष रमेश ठाकुर, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सीमा संतोष साहू, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. किरण बघेल, महिला मोर्चा प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी कृतिका जैन की उपस्थिति रही।


अन्य पोस्ट