रायपुर

संगठनात्मक कार्यशाला
31-Aug-2025 8:31 PM
संगठनात्मक कार्यशाला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 31 अगस्त। प्रदेश भाजपा के नए पदाधिकारियों सांसदों, विधायकों की उपस्थिति में संगठनात्मक कार्यशाला रविवार को ठाकरे परिसर आयोजित की गई।कार्यशाला में  राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल , प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने  संबोधित किया।

इस दौरान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक होने वाले सेवा स्वच्छता पखवाड़े को घर घर जाकर सफल करने की रूपरेखा तैयार की गई।इससे पहले सभी नेताओं ने सुबह 11 बजे पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम सुना ।बैठक के प्रथम सत्र के बाद प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने मीडिया से चर्चा में बताया कि हाल में नए प्रदेश पदाधिकारियों के साथ जिले, और मंडल अध्यक्षों की नियुक्तियां की गई थी। इन सभी को संगठन के कार्यों के तौर तरीके, और भावी कार्यक्रम तय करने के लिए यह बैठक बुलाई गई। इसके बाद ऐसी बैठकें जिले, और मंडल स्तर पर भी की जाएंगी।


अन्य पोस्ट