रायपुर

17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक भाजपा का सेवा पखवाड़ा
29-Aug-2025 7:15 PM
17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक भाजपा का सेवा पखवाड़ा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 29 अगस्त। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरणदेव सिंह ने आज बताया कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा अभियान चलाएगी। इसे लेकर गुरूवार को दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी ने केंद्रीय कार्यालय दिल्ली में ‘सेवा पखवाड़ा अभियान’ को लेकर कार्यशाला को संबोधित किया। जिसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश की टोली के सदस्य भी शामिल हुए। बैठक में  17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले अभियान की रूपरेखा और विभिन्न कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश लाटिया, प्रदेश मंत्री जंयती पटेल, हर्षिता पांडेय, प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक अवधेश चंदेश शामिल हुए।

यह अभियान प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन से शुरू होगा। दूसरी ओर किरणदेव ने बिहार में कांग्रेस आरजेडी के मंच से मोदी और उनकी माताजी को लेकर कहे गए अपशब्दों पर जमकर हमला किया। किरण ने कहा राजनीतिक विरोध के चलते कांग्रेस ने अपशब्द कहें हैं। कांग्रेस ने निम्नस्तर पर जाकर काम किया है। भाजपा लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देगी।


अन्य पोस्ट