रायपुर

ओडिशा तट पर निम्न दाब, अगले 4 दिन प्रदेश में मध्यम से भारी वर्षा
27-Aug-2025 8:07 PM
ओडिशा तट पर निम्न दाब, अगले 4 दिन प्रदेश में मध्यम से भारी वर्षा

रायपुर. 27 अगस्त। एक चिन्हित निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उड़ीसा तट पर स्थित है, इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके धीरे-धीरे पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा की ओर आगे बढ़ते हुए उड़ीसा की ओर पहुंचने की संभावना है। मानसून द्रोणिका बीकानेर, बनस्थली, दमोह,  पेण्ड्रा रोड, चिन्हित निम्न दाब के केंद्र और उसके बाद दक्षिण पूर्व की ओर पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तक स्थित है।

प्रदेश में 28 अगस्त को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ  छींटे पडऩे की संभावना है। प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात होने और भारी वर्षा होने की संभावना है। भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्यत: मध्य दक्षिण भाग में संभावित है।


अन्य पोस्ट