रायपुर

शक्ति विप्र महिला संगठन का तीज मिलन
21-Aug-2025 7:08 PM
शक्ति विप्र महिला संगठन का तीज मिलन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 21 अगस्त। शक्ति छ .ग़.विप्र महिला व विप्र भवन प्रबंध समिति द्वारा आयोजित तीज मिलन विप्र भवन में मनाया गया। इसमें सोलो डांस, डुएट, 1 संस्था के सदस्यों ने देशी तडक़ा में प्रस्तुति दी गयी। अध्यक्ष प्रीति शुक्ला ने कहा कि तीज मिलन एक बहाना होता है सखियों संग मस्ती मेल मिलाप व गेट टू गेंदर ,धमाल मचाना होता है।  एक दिन में सखियों संग जी लेते हैं। दुर्ग भिलाई, बलौदाबाजार, धमतरी, बिलासपुर, आई बहने भी  शामिल हुई। पारंपरिक नृत्य ,चेयर डांस, व लेजी डांस की प्रस्तुति संस्था के द्वारा दी गई। सोलो में अनुपमा,कल्पना,मुस्कान स्वाति पांडे ऋचा, नंदिता,एवं डुएट में निशा पूर्णिमा तिवारी, सिमरन व, शिवी ने प्रस्तुति दी।

संगठन की बुजुर्गों  सदस्यों ने आशीर्वाद दिया जिसमें कुसुम,भारती किरण ,सरिता , निशा मीनाक्षी, पूर्णिमा,पप्पी, प्रियंका, रत्ना मिश्र, सुषमा विवेक, ममता, अंजू, रत्ना, अर्चना, वैशाली, भारती, विजयलक्ष्मी मिश्रा, उषा दुबे, मीरा दुबे  सुधा पांडे, विजयलक्ष्मी शर्मा, आभा मिश्रा, शिवाली, अनुपमा, शीला पांडे की उपस्थिति रही । मंच संचालन शानदार रहा।  वी राजेश्वरी ने गेम खिलाए। इसमें गाने के मुखड़े सुनकर अंतरा गाना था, श्रृंगार पहचानना, लकी गेम व तीज क्वीन की प्रस्तुति रही।


अन्य पोस्ट