रायपुर
महिला थाना में दर्ज हुआ मामला
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 अगस्त। ग्राम परसदा निवासी एक महिला ने अपने पति पर प्रताडऩा और मारपीट का आरोप लगाई है। दुर्गा यादव ने महिला थाना में दर्ज कराई शिकायत में बताया कि उसका विवाह वर्ष 2014 में भगवती यादव के साथ हुआ था। दाम्पत्य जीवन से उसके दो पुत्र हैं।
महिला ने बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व पति चरित्र पर संदेह कर छोटी-छोटी बातों पर विवाद और मारपीट करता था। पूर्व में शिकायत के बाद काउंसलिंग भी हो चुकी है , पर कोई परिणाम नहीं निकला।
इसी बात को लेकर उसके पति ने विवाद कर पत्नी और दोनों बच्चों को घर से निकाल दिया। इसके बाद महिला मायके फाफाडीह साहूपारा चली गई। अगले दिन 17 अगस्त की शाम वह अपनी छोटी बहन वंदना यादव के साथ परसदा ससुराल पहुंची। तब पति ने उसे वहां से जाने को कहा और मना करने पर बांस की डंडे से मारपीट की। मारपीट में महिला को सिर और कंधे पर चोटें आईं।
घटना की सूचना मिलने पर बहन वंदना और पड़ोसी राकेश साहू मौके पर पहुंचे और पीडि़ता को रायपुर लाकर पंडरी व मेकाहारा अस्पताल में इलाज कराया गया। इसके बाद महिला ने महिला थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। पीडि़ता ने घटना की जानकारी अपनी मां कुसुम यादव और भाई सागर यादव को भी दी है। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ 115-2, 351-3 और 85 का अपराध दर्ज किया गया।


