रायपुर

पद्मश्री के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 तक
12-Aug-2025 8:02 PM
पद्मश्री के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 तक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 12 अगस्त। भारत सरकार के  पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन करने की अंतिम तिथि 15 अगस्त तक पोर्ट https://awards.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि पद्म पुरस्कार अर्थात् पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री, देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से हैं।  यह पुरस्कार कला, साहित्य और शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान और इंजीनियरिंग, लोक मामले, सिविल सेवा, व्यापार और उद्योग आदि सभी क्षेत्रों, विषयों में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों, सेवाओं के लिए दिया जाता है।


अन्य पोस्ट