रायपुर

जया जादवानी बनीं जन संस्कृति मंच रायपुर की अध्यक्ष
07-Aug-2025 7:15 PM
जया जादवानी बनीं जन संस्कृति मंच रायपुर की अध्यक्ष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 7 अगस्त। छत्तीसगढ़ में जन संस्कृति मंच की रायपुर इकाई का पुर्नगठन कर दिया गया है।रविवार को शंकर नगर में आयोजित एक बैठक में लोकतंत्र, न्याय और समानता के लिए कार्यरत प्रतिबद्ध लेखिकाओं और संस्कृतिकर्मियों के हाथों में जसम रायपुर की कमान सौंपी गई.  देश की नामचीन लेखिका जया जादवानी को सर्व सम्मति से रायपुर जसम का अध्यक्ष चुन लिया गया है।

प्रसिद्ध लेखिका वंदना कुमार एवं दिलशाद सैफी को उपाध्यक्ष बनाया गया है, वहीं लोककला के क्षेत्र में कार्यरत डॉ.संजू पूनम को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। सांस्कृतिक टीम की जिम्मेदारी अंचल की ख्यातिलब्ध शास्त्रीय गायिका वर्षा बोपचे और सुनीता शुक्ला को दी गई है।

युवा आलोचक इंद्र कुमार राठौर दूसरी बार सचिव बनाए गए जबकि युवा कवि प्रोफेसर अजय शुक्ला सह-सचिव नियुक्त किए गए हैं।

छत्तीसगढ़ में जसम के समन्वयक नामचीन आलोचक प्रोफेसर सियाराम शर्मा और संस्कृतिकर्मी राजकुमार सोनी को संरक्षक नियुक्त किया गया है।नई कार्यकारिणी में रूपेंद्र तिवारी,लेखक-पत्रकार समीर दीवान, सनियारा खान,युवा आलोचक भुवाल सिंह ठाकुर, नामचीन शायर जावेद नदीम नागपुरी, आलिम नकवी, सिरिल साइमन, आफ़ाक अहमद, मीसम हैदरी, मोहित जायसवाल, नरोत्तम शर्मा,डॉ. रामेश्वरी दास, अखिलेश एडगर, भागीरथी वर्मा, नरेश कुमार साहू, प्रतीक कश्यप और चित्रकार सर्वज्ञ नायर को शामिल किया गया है।


अन्य पोस्ट