रायपुर
रायपुर, 6 अगस्त। इन्डियन एसोसिएशन ऑफ लायर्स ने हिरोशिमा नागासाकी दिवस की बरसी मनाई गई। अमेरिका के द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापान के हिरोशिमा में परमाणु हमले में लाखों लोगों की मौत हो गई थी। इसकी याद में एसोसिएशन ने श्रद्धांजली दी है। एसोसिएशन के अध्यक्ष ओ. पी. सिंह बताया कि अमेरिका और प्रेसिडेन्ट ट्रम्प की नीतियों के विश्व तृतीय विश्वयुद्ध को ओर बढ़ रही है। यदि यह युद्ध हुआ तो करोणों लोगों की जान जायेगी। आज मानवता को युद्ध की नहीं शांति की जरूरत है।
बार एसोसिएशन के निर्वाचित लाइब्रेरी सचिव एवं इन्डियन एसोसिएशन ऑफ लायर्स के जिला सचिव भंजन जांगड़े ने कहा हिरोशिमा नागासाकी की पुनरावृत्ति मानवता के लिये घातक होगी। अमेरिका के राष्ट्रपति की नीतियाँ विश्व और भारत के लिये खतरनाक है जिससे तृतीय विश्वयुद्ध एवं परमाणु युद्ध का खतरा बढ़ रहा है। भारत के खिलाफ अमेरिका लगातार बयान दे रहा है और अधिकतम टैरिफ लगाने की कोशिश कर रहा है जो चिंतनीय है। हमें युद्ध नहीं शान्ति चाहिये। अन्य वक्ताओं ने भी अपनी बात गम्भीरता से रखी।


