रायपुर

मोर तिरंगा मोर अभियान 10 से, हर घर जाएगी भाजपा
05-Aug-2025 7:14 PM
मोर तिरंगा मोर अभियान 10 से, हर घर जाएगी भाजपा

रायपुर, 5 अगस्त। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं हर घर तिरंगा अभियान के राष्ट्रीय समन्वयक सुनील बंसल ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान चार भागों में किया जाएगा जिसमें तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी ।  यात्रा में युवा एवं महिला मोर्चा अहम होगी। ताकि इस अभियान में युवा और महिलाओं को जागृत किया जा सके। इसके साथ ही ऑपरेशन सिंदूर जो पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए लोगों को नमन करते हुए करना है।

बंसल ने बताया कि  10 अगस्त से 14 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान की सफलता के लिए मंडल से  स्तर तक यह कार्यक्रम करना है।  स्वाधीनता संग्राम में शहीद लोगों के मूर्ति स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। 14 अगस्त  विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाएंगे। इसके साथ ही मौन जुलूस समाधान कार्यक्रम एवं प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा। क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल ने, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने  कहा कि हर घर अभियान के कार्यक्रमों में शहीद परिवार के लोगों का सम्मान किया जाएगा।

राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने  कहा कि हर घर तिरंगा अभियान की सफलता के लिए प्रशासन अपनी ओर से पूर्ण सहयोग करेगा।  प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा ने कहा कि

प्रत्येक बूथ परियोजना बनाकर तिरंगा फहराना है। साथ ही जन जागरण का कार्यक्रम भी करेंगे कार्यक्रम में विभिन्न समाज के लोगों को शामिल किया जाएगा।

कार्यक्रम के संयोजक नीलू शर्मा ने कहा कि मोर तिरंगा मोर अभिमान,अभियान के तहत छत्तीसगढ़  निचले स्तर तक जाकर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाना है।


अन्य पोस्ट