रायपुर

दिल्ली में बैठक से लौटकर किरण बोले-संगठन में जल्द बदलाव
02-Aug-2025 7:49 PM
दिल्ली में बैठक से लौटकर किरण बोले-संगठन में जल्द बदलाव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नई दिल्ली/रायपुर, 2 अगस्त। प्रदेश के भाजपा सांसदों की केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू के दिल्ली निवास पर शुक्रवार रात बैठक हुई। बैठक में पार्टी के साथ ही सरकार की योजनाओं पर चर्चा हुई।

केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने सांसदों को अपने निवास पर रात्रिभोज पर आमंत्रित किया था। इसमें सीएम विष्णु देव साय के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, और प्रदेश संगठन के प्रमुख नेता अजय जामवाल व पवन साय भी शामिल हुए।

इससे पहले सीएम ने सांसदों के साथ बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी के साथ अपनी बातचीत का ब्यौरा दिया। बैठक में सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन, और विकास कार्यों पर भी चर्चा हुई।

सूत्रों के मुताबिक बैठक में संगठन की गतिविधियों पर बात हुई। प्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान शुरू हो रहा है। सांसदों को संसद सत्र के बीच समय निकालकर लोगों अभियान में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कहा गया। दिल्ली से लौटकर प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव ने कहा संगठन में नई नियुक्तियां बहुत जल्द की जाएगी।


अन्य पोस्ट