रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 21 जुलाई। ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत पुलिस ने दो लोगों को यूपी बिहार से गिरफ्तार किया है। इन्होने गूगल विज्ञापन के माध्यम से सस्ते दर पर सीमेंट विक्रय के नाम से ठगी की थी। अवंति विहार निवासी भारत भूषण गुप्ता 41 नेर थाना तेलीबांधा में रिपोर्ट दर्ज कराया था।रायपुर ने उनसे गूगल विज्ञापन के माध्यम से सस्ते दर में अल्ट्राटेक कंपनी का सीमेंट दिलाने के नाम पर झांसे में लेकर कुल 8.80 लाख रुपए की धोखाधड़ी की थी। धारा 318(4) के तहत साइबर सेल ने बी.एन.एस पंजीबद्ध कर आरोपी सुजीत सिंह और अजय सिंह को गिरफ्तार किया गया है। अजय सिंह ठगी की रकम को सर्वप्रथम म्यूल बैंक खातों में जमा करवाता था उसके बाद अपने खातों में ट्रांसफर करता था। सुजीत सिंह म्यूल बैंक खातों के ्रञ्जरू कार्ड का प्रयोग कर गुवाहाटी, सिलचर, अगरतला, पटना के अलग अलग स्थानों से रकम आहरण करता था। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। गिरफ्तार आरोपी 1 अजय सिंह पिता नत्थू सिंह उम्र 30 वर्ष पता रुखाला थाना छर्रा, अलीगढ़, उत्तरप्रदेश 2 सुजीत सिंह पिता नवल किशोर सिंह उम्र 43 वर्ष पता रामकृष्ण नगर, आदर्श विहार, पटना, बिहार।