रायपुर

रायपुर, 16 जुलाई। छत्तीसगढ़ विधानसभा ने आज प्रदेश में एक और निजी विश्वविद्यालय स्थापना संबंधी विधेयक बहुमत से पारित कर दिया। इस पर चर्चा के दौरान कांग्रेस के सभी विधायक सदन का बहिष्कार कर गए थे। सीएम और उच्च शिक्षा मंत्री विष्णु देव साय ने सक्ती जिले के बाराद्वार में जगरानी देवी विश्वविद्यालय स्थापना का विधेयक पेश किया। इस पर चर्चा के दौरान भाजपा के अजय चंद्राकर ने समर्थन तो किया कि एक और निजी विश्वविद्यालय स्थापना का रास्ता साफ कर हम शिक्षा के व्यवसायीकरण को बढ़ावा दे रहे हैं।
वर्तमान में स्थापित निजी विश्वविद्यालय के नियामक को लेकर कोई माकूल व्यवस्था नहीं है। ये विश्वविद्यालय अधिक फीस वसूली का माध्यम होकर रह गए हैं। हमारे सामने रावतपुरा सरकार जैसे विश्वविद्यालय उदाहरण है। इन पर कार्रवाई होनी चाहिए। इस चर्चा में भाजपा के ही खुशवंत गुरु,अनुज शर्मा, सुशांत शुक्ल ने भी भाग लिया।