रायपुर

प्रथम सोमवार को महामाया मंदिर में रुद्राभिषेक हुआ- पं विजय झा
14-Jul-2025 7:06 PM
प्रथम सोमवार को महामाया मंदिर में रुद्राभिषेक हुआ- पं विजय झा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 14 जुलाई। रायपुर राजधानी पुरानी बस्ती स्थित श्री राजराजेश्वरी महामाया माता मंदिर में आज प्रथम सोमवार को विधि विधान के साथ रुद्राभिषेक संपन्न हुआ। इसका आयोजन मंदिर के कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया था। मंदिर व्यवस्थापक पं विजय कुमार झा एवं सचिव दुर्गा प्रसाद पाठक ने बताया है कि आज प्रथम सोमवार को प्रतिवर्ष अनुसार मंदिर के कार्यकर्ता गणों द्वारा रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर न्यास समिति के अध्यक्ष व्यास नारायण तिवारी, वरिष्ठ सदस्य उपेंद्र शुक्ला, कोषाध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल, शिबू बिहारी शुक्ला आदि विशेष रूप से उपस्थित थे। रुद्राभिषेक का आयोजन देवेंद्र शर्मा, मदन यादव,जगदीश देवांगन, वैभव शर्मा,सतीश तिवारी, ललित शुक्ला,कैलाश पटेल, शैलेंद्र शर्मा,भावेश शुक्ला, लक्ष्मण प्रसाद शर्मा आदि के द्वारा संपन्न कराया गया। पूजन कार्य मंदिर के आचार्य पं श्रीकांत पांडे एवं पं मनोज शुक्ला व पं विवेक पुराणिक,पं जगमोहन तिवारी आदि आचार्य के द्वारा संपादित कराया गया।


अन्य पोस्ट