रायपुर

साय सरकार जनता को गन्ना जैसे चूस रही-आप
12-Jul-2025 7:08 PM
 साय सरकार जनता को गन्ना जैसे चूस रही-आप

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 12 जुलाई। विद्युत दरों में वृद्धि पर आम आदमी पार्टी ने कहा है कि साय सरकार छत्तीसगढ़ की जनता को गन्ना जैसे चूस रही है। पार्टी के कर्मचारी विंग प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार झा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में सर प्लस बिजली होने के बाद भी प्रतिवर्ष बिजली दरों में वृद्धि कर कहीं न कहीं महतारी बंदन के 1000 के वसूली की योजनाबद्ध तरीके से कार्यवाही की जा रही है। बेशर्मी तब समझ में आती है जब विद्युत मंडल के जिम्मेदार अधिकारी स्वीकार कर रहे हैं कि गत वर्ष की तुलना में केवल 1.89% की ही वृद्धि की गई है। इसके पूर्व सुरक्षा निधि के नाम पर जनता से चुनाव के बाद राशि वसूली गई। विद्युत मंडल का निजीकरण कुछ लोगों के लिए व्यवसायीकरण बन गया है। श्री झा ने कहा है कि विद्युत मंडल सरकार के लिए दूध देने वाली गाय है।  पार्टी के प्रदेश संगठन प्रभारी डॉ संदीप पाठक, प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू,  संगठन मंत्री जसबीर सिंह, प्रदेश महासचिव वदूद आलम, प्रमुख प्रवक्ता सूरज उपाध्याय, प्रियंका शुक्ला,देवलाल नरेटी, प्रदेश उपाध्यक्ष नंदन कुमार सिंह, दुर्गा झा, लोकसभा अध्यक्ष अजीम खान, आदि ने तत्काल बिजली दरों में वृद्धि को वापस लेने की मांग मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से की है। अन्यथा पुन: पूरे प्रदेश में महंगी बिजली  के विरोध में प्रदर्शन की चेतावनी दी है।


अन्य पोस्ट