रायपुर

उफनी खारून..., संकेत: अगले 5 दिन मौसम ऐसा ही रहेगा
09-Jul-2025 8:19 PM
उफनी खारून..., संकेत: अगले 5 दिन मौसम ऐसा ही रहेगा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 9 जुलाई। प्रदेश में अगले 4-5 दिनों के दौरान मध्य भागों में सक्रिय मानसून की स्थिति जारी रहने की संभावना है। इस दौरान छत्तीसगढ़ के कई जिलों में हल्कि से भारी वर्षा होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम बंगाल, पश्चिम मध्य प्रदेश, उत्तीसगढ़, ओडिशा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा में अलग-अलग स्थानों 7-20 सेमी बारिश दर्ज किया गया।

राजधानी में बुधवार को अधिकांश जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले 2 दिन तक रायपुर समेत 3 संभागों में भारी से बहुत भारी होने की आशंका जताई है। पिछले 24 घंटे में मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हुई. इस दौरान सबसे ज्यादा तापमान अंबिकापुर में 32.2 डिग्री सेल्सियस और राजनांदगांव में 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 पश्चिम बंगाल के गंगा तटीय क्षेत्र और उसके आसपास के क्षेत्रों पर निम्न दाब का क्षेत्र बना हुआ है। इससे संबंधित चक्रवाती परिसंचरण मध्य क्षोभमंडल स्तर तक विस्तारित है। अगले 2 दिनों के दौरान इसके झारखंड और उतरी छतीसगढ़ में धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढऩे की संभावना है।

जुलाई माह में मानसून का प्रभाव 9-15 जुलाई  के दौरान मध्य प्रदेश 9-11 को विदर्भ, 9-11; 14 और 15 जुलाई  के दौरान छतीसगढ़, 13-15 जुलाई के दौरान ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है। इस दौरान मध्य प्रदेश ,पश्चिम बंगाल, झारखंड , विदर्भ और छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिनों के दौरान क्षेत्र में अधिकांश कई स्थानों पर हल्की/मध्यम वर्षा, गरज के साथ तूफान, बिजली और 30-40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

खारून के तट पर मौसम का लुफ्त लेते....

राजधानी में स्पताहभर से हो रही बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। बुधवार को बारिश थमने के बाद से शहरवासी घरों से निकलने लगे। लोग मौसम का लुफ्त लेने महादेवघाट स्थित खारून के तट पर पहुंचे। इन दिनों बारिश से नदी का जल स्तर बढ़ गया है। इस कारण से वहां का माहौल आकर्षक हो गया है। इसे देखने जन सैलाब उमड़ पड़ा। वहीं तेज बहाव के कारण नदी में नाव के संचालन पर रोक लगा दी गई है।


अन्य पोस्ट