रायपुर

दहेज और यौन उत्पीडऩ की शिकार महिला ने की पुलिस में शिकायत, पति-ससुरालियों पर आरोप
02-Jul-2025 6:03 PM
दहेज और यौन उत्पीडऩ की शिकार महिला ने की पुलिस में शिकायत, पति-ससुरालियों पर आरोप

 ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 2 जुलाई। राजधानी रायपुर में दहेज प्रताडऩा और यौन डत्पीडऩ के दो मामले सामने आए हैं। रिया अग्रवाल और ऋतु ठक्कर ने महिला थाना में पति, ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज और यौन उत्पीडऩ करने का आरोप लगाई है। तिल्दा निवासी रिया अग्रवाल ने अपने पति और ससुरालवालों पर दहेज प्रताडऩा, यौन उत्पीडऩ और जान से मारने की साजिश का आरोप लगाया है।

मिली जानकारी के मुताबिक रिया अग्रवाल उम्र 28 वर्ष की शादी 19 नवंबर 2019 को कानपुर निवासी पुष्पम अग्रवाल से सामाजिक रीति-रिवाजों से संपन्न हुई थी।  शादी से पहले ही उसके ससुरालवाले दहेज में 20 लाख और कार की मांग किए थे। उसके पिता ने बेटी की शादी करने के लिए उसकी मांगों को मानकर अपनी सामाथ्र्यानुसार 10 लाख नगद और 5 लाख के गहने दिए। शादी के बाद रिया के बाद रिया के ससुरालवाले उसे 10 लाख और कार लाने के लिए प्रताडि़त करते थे। उसका पति पुष्पम अग्रवाल नशे की हालत में घर आकर गाली-गलौज और मारपीट करता था। नशे में धुत होकर जबरदस्ती करता था।

रिया के ससुराल वाले पौसा नहीं लाने पर दबाव बनाते और मायके से रिश्ता तोडऩे की धमकी दिया करते, जब उसकी बेटी का जन्म हुआ तो पति और ससुराल पक्ष लडक़ा न होने पर उसे ताने देते। सालों भर बाद जब रिया को दूसरी संतान में लडक़ा जन्म लेने पर वे मायके वालों को बच्चे के लिए सोने की चैन की मांग करने लगे।

 रिया ने शिकायत में बताया कि उसकी मामी सास श्वेता अग्रवाल और सास दीपा अग्रवाल उसे जान से मारने की धमकी देकर पति की दूसरी शादी करवाने की बात करते थे। ससुरालसवालों की प्रताडऩा से परेशान होकर रिया अक्टूबर 2024 में अपने बच्चों के साथ मायके आ गई।

इसके बाद भी पति और सास उसे वापस घर आने और दहेज के पैसा को लेकर दबाव बनाते थे। तब रिया ने महिला थाना बैरन बाजार, जाकर पति पुष्पम अग्रवाल, सास दीपा अग्रवाल, ससुर दीपक अग्रवाल और मामी सास श्वेता अग्रवाल के विरुद्ध शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस धारा 3 (5) 85 का अपराध दर्ज आगे की कार्रवाई की जा रही है।

शराबी पति से परेशान महिला थाना में की शिकायत: दूसरे मामले में ऋतु ठक्कर  ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह वर्तमान में अपने मायके सांई विला राजनांदगांव में रहती है। उसकी शादी 2008 में अनुपमनगर निवासी मिलन ठक्कर के साथ हुआ था। शादी के समय उसके पिता ने अपनी हैसियत के हिसाब से दहेज में सोना, चांदी के जेवर दिए थे। शादी के 6 माह बाद उसका पति शराब के नशे में घर आकर जबरन गाली गलौज कर प्रताडि़त करता था। पति के शराब की लत को देखकर ससुरालवालों ने दोनों को अलग रहने को कहा, तब दोनों रायपुर में एक फ्लैट में किराए से रह रहे थे। इस दौरान उसका पति उसके साथ जबरन गाली गलौज कर नशे की हालत में घर आकर संबंध बनाता था। दोनों के बीच आए दिन मारपीट और विवाद हुआ करता था। इन सब से परेशान होकर ऋतु ठक्कर ने शराबी पति के खिलाफ महिला थाना जाकर प्रताडऩा के आरोप में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में बीएनएस धारा 85 का अपराध दर्ज किया है। 


अन्य पोस्ट