रायपुर

रोहिणीपुरम गोल चौक में किए अवैध निर्माण तोड़ा निगम ने
29-Jun-2025 5:36 PM
 रोहिणीपुरम गोल चौक में किए अवैध निर्माण तोड़ा निगम ने

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 29 जून। निगम के जोन 5 के  रोहिणपुरम गोल चौक में  सेवक राम पाण्डेय किये गए अवैध निर्माण को हटाया । गोल चौक में ज्ञानेंद्र बघेल द्वारा अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण पर रोक लगाते हुए    फ्रंट एमओएस में किए जा रहे कॉलम निर्माण को हटाने की कार्यवाही की गयी है।

इसके  साथ रोहिणीपुरम गोल चौक मुख्य मार्ग  में ठेला, गुमटी, भवन निर्माण सामग्री को हटाने की कार्यवाही अभियान चलाकर की गयी। जोन कमिश्नर  खीरसागर नायक एवं ईई लाल महेंद्र प्रताप सिंह देव सहित सहायक अभियंता  नागेश्वर राव रामटेके, उप अभियंता  अंकुर मिश्रा एवं  टिकेंद्र चंद्राकर की मौजूदगी  में चलाया गया।


अन्य पोस्ट