रायपुर

साय ने केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर को बताई महिला बाल विकास की योजनाएं
29-Jun-2025 5:28 PM
साय ने केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर को बताई महिला बाल विकास की योजनाएं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 29 जून। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में केंद्रीय राज्य मंत्री महिला एवं बाल विकास श्रीमती सावित्री ठाकुर ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने श्रीमती ठाकुर के साथ प्रदेश में महिलाओं और बच्चों के कल्याण के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि नक्सल प्रभावित बीजापुर, सुकमा, कांकेर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिलों में नियद नेल्लानार योजना के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 159 आंगनबाड़ी केंद्रों का सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है। श्री साय ने यह भी अवगत बताया कि महतारी वंदन योजना अंतर्गत मार्च 2024 से जून 2025 की अवधि में 70 लाख से अधिक महिलाओं को 10,431.30 करोड़ की राशि सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की गई है।  मुलाकात के दौरान प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े और राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा उपस्थित थीं।


अन्य पोस्ट