रायपुर

गद्दा फैक्ट्री में आगजनी, एक की मौत
28-Jun-2025 5:22 PM
गद्दा फैक्ट्री में आगजनी, एक की मौत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 28 जून। राजधानी  में बीती शुक्रवार रात हुई भीषण आगजनी में एक श्रमिक की मौत हो गई।यह आग गद्दा फोम बनाने वाली फैक्ट्री में लगी थी। यह फैक्ट्री

शहर से लगे मंदिरहसौद के ग्राम कुटेशर में है। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया लेकिन एक मजदूर को नहीं बचा पाए। जलने से मृतक की लाश इतनी वीभत्स रूप ले चुकी है कि हम प्रकाशित नहीं कर रहे। मृतक की पहचान त्रिलोचन धु्रव 18 वर्ष मगरलोड़ धमतरी के रूप में हुई है।

कल रात फैक्ट्री में डेढ़ दर्जन मजदूर काम कर रहेेथे। इनमें से 16 जान बचाकर निकल भागे। करीब तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका।


अन्य पोस्ट