रायपुर

पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे पंचतत्व में विलीन
27-Jun-2025 7:59 PM
पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे पंचतत्व में विलीन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 27 जून। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कवि और पद्मश्री से सम्मानित डॉ. सुरेंद्र दुबे का  अंतिम संस्कार पूरे सम्मान के साथ किया गया। उनके पुत्र आशुतोष ने मुखाग्नि दी।इस मौके पर मारवाड़ी शमशान घाट में मंत्री  विधायक  इनमें प्रख्यात कवि और कथाकार कुमार विश्वास भी शामिल रहे। इनके अलावा भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय,  डिप्टी सीएम गृह विजय शर्मा,कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, विधायक सुनील सोनी,अनुज शर्मा,पूर्व सांसद अभिषेक सिंह,सूफी भंजन गायक पद्मश्री मदन चौहान, कवि सुदीप भोला समेत भाजपा के नेता और कला क्षेत्र के नामचीन  लोग मौजूद रहे। इससे पहले स्पीकर डॉ रमन सिंह ने उनके घर जाकर स्व दुबे को अपनी श्रद्धांजलि दी।

मेरे हृदय  का एक हिस्सा, आपकी अनुपस्थिति को सदैव अनुभव करेगा- कुमार विश्वास

 प्रख्यात कवि और कथाकार कुमार विश्वास ने अपने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि  छत्तीसगढ़ी भाषा व संस्कृति के वैश्विक राजदूत, मुझे सदैव अनुजवत स्नेह देने वाले, बेहद जि़ंदादिल मनुष्य, कविश्रेष्ठ पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे जी का निधन सम्पूर्ण साहित्य-जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। मेरे हृदय के रायपुर का एक हिस्सा, आपकी अनुपस्थिति को सदैव अनुभव करेगा भैया। प्रिय भतीजे आशुतोष दुबे व पूरे परिवार को ईश्वर इस आघात को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।


अन्य पोस्ट