रायपुर

पटवारी संघ के चुनाव 29 को, सभी संभागीय मुख्यालयों में मतदान
26-Jun-2025 7:20 PM
  पटवारी संघ के  चुनाव 29 को, सभी संभागीय मुख्यालयों में मतदान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 26 जून। राजस्व पटवारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष समेत महासचिव एवं कोषाध्यक्ष का चुनाव 29 जून रविवार को होंगे। सभी संभागीय मुख्यालयों में मतदान होगा। केवल दुर्ग संभागीय मुख्यालय का मतदान राजनांदगांव में होगा। चुनाव की तैयारी जारी है।

प्रदेश में करीब 4800 पटवारी है। हरेक सदस्य को प्रदेश अध्यक्ष, महासचिव एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए मतदान करना होगा। इस बार प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए पांच दावेदार मैदान में है। इनमें पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नीरज प्रताप सिंंह, भागवत जायसवाल, समेत नरेंद्र पांडेय, अनिल डोडवानी एवं किशोर दीवान शामिल है। महासचिव पद के लिए विकास साहू, निर्मल साहू एवं दानी ठाकुर चुनाव लड रहे है। कोषाध्यक्ष पद पर मुरली वर्मा, प्रमोद टंडन, महेंद्र ध्रुव एवं श्रीनेताम चुनाव मैदान में है।


अन्य पोस्ट