रायपुर

युवतियों से मारपीट करने वाले 5 लडक़े गिरफ्तार
07-Jun-2025 7:01 PM
युवतियों से मारपीट करने वाले 5 लडक़े गिरफ्तार

रायपुर, 7 जून। महादेव घाट के करीब बिलासपुर कोरबा की लड़कियों के साथ गाली-गलौच हाथापाई करने वाले 5 लडक़े गिरफ्तार कर लिए गए हैं। पुलिस देर शाम इनके नामों का खुलासा करेगी। एसएसपी लाल उमेद सिंह ने बताया, बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात करीब एक बजे घाट के पास कुछ लड़कियां जन्मदिन मना रही थीं। वे अपनी गाड़ी में सेट लाउडस्पीकर सेट कर गानों पर  नाच रही थीं। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने विरोध किया। इस पर आसपास के कुछ लडक़े मौके पर आ गए और उन्हें रोकने लगे। इस पर विवाद हो गया और दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने सत्यम विहार कालोनी रायपुरा निवासी पायल पटेल 24 की रिपोर्ट और अन्य युवतियों के  बयानों के आधार पर विस्तृत जानकारी जुटाई और रिपोर्ट दर्ज की। इसमें शामिल लडक़ों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। कुछ लडक़ों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य की तलाश है।

बता दें कि इस मारपीट के बाद 5 लड़कियां घायल हुई हैं। लड़कियों की पीठ, कोहनी, आंख, नाक और कान में चोटें आई हैं।


अन्य पोस्ट