रायपुर

कबीर जयन्ती, मांस - मटन विक्रय पर रोक
06-Jun-2025 7:58 PM
कबीर जयन्ती, मांस - मटन विक्रय पर रोक

रायपुर, 6 जून। निगम क्षेत्र में 11 जून कबीर जयन्ती को  मांस - मटन का विक्रय पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। निगम ने  उस दिन पशुवध गृह एवं समस्त मांस - मटन की दुकानों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। इसके बाद भी मांस - मटन विक्रय करते पाये जाने पर जप्ती और सम्बंधित व्यक्ति के विरूद्ध कार्यवाही भी की जायेगी।

सभी जोन स्वास्थ्य अधिकारी,  जोन स्वच्छता निरीक्षकों  से  अपने - अपने  क्षेत्रों में  निगरानी करने कहा गया है।


अन्य पोस्ट