रायपुर

पाक की ओर उठे पश्चिमी विक्षोभ ने मानसूनी हवाओं को रोका
06-Jun-2025 7:49 PM
पाक की ओर उठे पश्चिमी विक्षोभ  ने मानसूनी हवाओं को रोका

11 तक बढ़ता रहेगा तापमान, उसके बाद बारिश

 ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 6 जून। पाकिस्तान की ओर उठे पश्चिमी विक्षोभ ने मानसूनी हवाओं को रोक रखा है। और 11 जून तक मानसून की बारिश की संभावनाएं दूर दूर तक नहीं है।

मौसम विभाग के मुताबिक भारत के 55 डिग्री पूर्वी दिशा यानी पाकिस्तान की ओर उठे पश्चिमी विक्षोभ ने हवा की दिशा (विंड पैटर्न)को बदल दिया है। इसी वजह से समय पूर्व मानसून आने के बावजूद बारिश नहीं हो रही।

मौसम  विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि जब यह विक्षोभ पाकिस्तान से आगे बढ़ कर ईरान ईराक की ओर बढ़ेगा तभी बारिश की संभावना है। यह स्थिति 11 जून के बाद ही बनेगी। तब तक के लिए मानसूनी बारिश की कोई स्थिति नहीं है। इसी वजह से छत्तीसगढ़ में मानसून दंतेवाड़ा से आगे नहीं बढ़ पा रहा है। चंद्रा का कहना है कि प्राय: जून में ऐसा होता ही है। इससे तापमान में भी वृद्धि होती है। जून की  21 तारीख को साल का सबसे बड़ा दिन भी होता है तो उसके आसपास तापमान बढ़ता ही है। ऐसे में 9-11 जून तक दिन के तापमान में 2-3 डिग्री बढ़ोतरी संभव है।


अन्य पोस्ट