रायपुर

अब रायपुर में महानगरो की तर्ज पर सर्विस लेन में पेवर ब्लॉक लगाकर सुन्दरता निखारेंगे
03-Jun-2025 7:05 PM
अब रायपुर में महानगरो की तर्ज पर सर्विस लेन में पेवर ब्लॉक लगाकर सुन्दरता निखारेंगे

रायपुर, 3 जून। अब राजधानी शहर  में भी महानगरो की तर्ज पर रिंग रोड सर्विस लेन में सुन्दरता बढ़ाने पेवर ब्लॉक लगाए जाएंगे। रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी, महापौर श्रीमती मीनल चौबे पचपेडी नाका सर्विस लेन में 22 लाख रू. की लागत से पेवर ब्लॉक  कार्य का भूमिपूजन किया।  सोनी ने कहा कि यह बडी बात है।  एक समय था जब रायपुर में पार्षद के लिए वार्ड के विकास के लिए राशि महापौर से स्वीकृत करवाना कठिन कार्य हुआ करता था। सोनी ने पेवर ब्लॉक इस प्रकार डिजाईन अनुसार लगवाने के निर्देश दिये कि उसके पश्चात वहाँ ठेला, गुमटी, वाहन न रखे जा सके।  महापौर ने संबंधित अनुबंधित ठेकेदार को कार्य को तय सयय सीमा के भीतर गुणवत्ता सहित करने के निर्देश दिये। कार्यक्रम में  पार्षद एवं जोन अध्यक्ष  सचिन बी मेघानी, निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी आदि मौजूद थे।


अन्य पोस्ट