रायपुर

चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के प्रदेश उपाध्यक्ष बने राम पंजवानी
30-May-2025 3:51 PM
चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के प्रदेश उपाध्यक्ष  बने राम पंजवानी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

तिल्दा नेवरा,  30 मई। भाजपा नेता जिला रायपुर ग्रामीण के उपाध्यक्ष एवं पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष राम पंजवानी को एवं भाजपा के रायपुर ग्रामीण व्यापार प्रकोष्ठ के राजेश सेतपाल छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किए गए हैं।

 

पूर्व में में भी राम पंजवानी कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट)के प्रदेश उपाध्यक्ष रह चुके हैं। हमेशा से ही सभी व्यापारियों से उनका मिलनसार एवं अति सरल व्यवहार रहा है। तिल्दा नेवरा शहर एवं समाज का नाम रोशन हुआ है, सभी व्यापारियों में खुशी की लहर है। बधाई देने वालों में कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा, भाजपा रायपुर जिला महामंत्री अनिल अग्रवाल, नरेंद्र शर्मा तिल्दा भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज निषाद पूज्य सिंधी पंचायत समाज अध्यक्ष शमनलाल  खुबचंदानी जी किशोर सेतपाल व्यापारी संघ अध्यक्ष सुंदर पंजवानी सुरेश भागवानी राम संतवानी कन्हैया जोतवानी ,बंटी राठी सौरभ जैन विकास सुखवानी राकी राजपाल सुधीर केशरवानी राजू सुखवानी महेश केशरवानी नगर पालिका शहर अध्यक्ष चंद्रकला वर्मा आदि शामिल  हैं। राम पंजवानी ने प्रदेश चैंबर परिवार  के समस्त वरिष्ठ जनों के प्रति आभार व्यक्त किया है।


अन्य पोस्ट