रायपुर

रायपुर, 26 मई। राजधानी के लिली चौक स्थित एक घर में महिला की लाश मिली है।
लाश संदिग्ध अवस्था में फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। महिला के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। जानकारी के मुताबिक मृतका आरती कृष्णा साहू की पत्नी है। कृष्णा साहू पर मंदिर हसौद थाना इलाके में रक्षाबंधन के दिन हुए गैंगरेप का आरोपी है। 23 वर्षिय आरती हनोतवाल की तीन महीने पहले ही कृष्णा साहू के साथ शादी हुई थी।
बताया जा रहा है कि कृष्णा साहू रक्षाबंधन के दिन रायपुर के मंदिर हसौद इलाके में हुए सामूहिक दुष्कर्म कांड का आरोपी है। कुछ महीने पहले ही जेल से छूटा। जिसके बाद उसकी शादी आरती के साथ हुआ था। जिसके बाद दोनों के बीच अनबन रहता था। विवाद भी हुआ करता था। तीन महीने बाद आरती का शव उसके ही घर के कमरे में फांसी पर लटकी मिली। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा है वहीं परिजनों को इसकी सूचना दी गई। मृतका के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं मृतका का पति कृष्णा साहू फरार है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकता है।