रायपुर

रायपुर, 26 मई। राजधानी रायपुर में सुबह से ही बादल छाये हुए हैं। कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हुई है। उमस से लोग परेशान हो गई हैं। इनसब के बीच रायपुर मौसम विभाग ने अगले एक हफ्ते के लिए चेतावनी जारी की है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो छत्तीसगढ़ के अनेक स्थानों पर अगले सात दिनों तक गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। साथ ही कुछ हिस्सों में गरज चमक के साथ बौछारें पडऩे की संभावना है। मौसम विभाग ने बस्तर, नारायणपुर और दंतेवाड़ा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून पश्चिम-मध्य और पूर्व-मध्य अरब सागर के कुछ और हिस्सों, कर्नाटक के कुछ और हिस्सों, पूरे गोवा, महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, पश्चिम-मध्य और उत्तरी बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों और मिजोरम के कुछ और हिस्सों, मणिपुर और नागालैंड के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है। एक ऊपरी हवा का द्रोणिका पूर्व-मध्य अरब सागर से उत्तरी ओडिशा, मध्य महाराष्ट्र, उत्तरी तेलंगाना, दक्षिण छत्तीसगढ़ से होकर समुद्र तल से 1.5 और 4.6 किमी ऊपर दक्षिण की ओर ऊंचाई के साथ बना हुआ है।