रायपुर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 22 मई। बीजेपी महिला मोर्चा शहर जिला ने सिंदूर यात्रा निकाली।ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और सेना के शौर्य के सम्मान में यह यात्रा निगम मुख्यालय से जयस्तंभ चौक तक रही। महापौर मीनल चौबे और जिलाध्यक्ष सीमा साहू, शहर भाजपा अध्यक्ष रमेश ठाकुर ने नेतृव किया। यात्रा में बीजेपी नेत्रियों के साथ ही मितानिन व अन्य समूह से जुड़ी महिला शामिल हुई। इस दौरान सभी लाल परिधान में थीं। और रास्ते भर जोशीले नारे लगाती रहीं।
जवाहर नगर मंडल: जवाहर नगर मंडल ने यह यात्रा शारदा चौक स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के प्रतिमा स्थल से शुरू की। यात्रा में शामिल सभी राष्ट्रप्रेमी नागरिक हाथों में भारत राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हाथों में लेकर भारत माता की जयकारे लगाए?।
तिरंगा यात्रा में विशेष रूप से जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर,प्रफुल्ल विश्वकर्मा,विजय अग्रवाल ,पार्षद अवतार बागल,चंद्रेश शाह,सुभाष अग्रवाल ,मण्डल अध्यक्ष संदीप जंघेल महिला मोर्चे से ,श्रीमती भारती बागल ,गीता रेड्डी आदि विशेष रूप से उपस्थित थी।