रायपुर
छग के आईएएस तंबोली केंद्रीय कैबिनेट सचिवालय में संयुक्त सचिव
21-May-2025 10:31 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 21 मई। छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस अधिकारी डॉ. अय्याज फकीरभाई तंबोली को केंद्रीय कैबिनेट सचिवालय में संयुक्त सचिव पद पर नियुक्त किया है। यह महत्वपूर्ण प्रशासनिक नियुक्ति कैबिनेट की नियुक्ति समिति की मंजूरी के बाद की गई है। वर्तमान में डॉ. तंबोली कैबिनेट सचिवालय में निदेशक के रूप में पदस्थ हैं। नई जि़म्मेदारी उन्हें पांच वर्षों के कार्यकाल के लिए सौंपी गई है, जो 20 मार्च 2029 तक या अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे