रायपुर

पाक नागरिकों को वापस भेजने किसान मोर्चा की मांग
21-May-2025 10:25 PM
पाक नागरिकों को वापस भेजने किसान मोर्चा की मांग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 21 मई। छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा ने आरोप लगाया है कि प्रदेश में हजारों की संख्या में पाकिस्तानी नागरिक निवासरत हैं। केन्द्र सरकार ने 48 घंटे के भीतर पाकिस्तानी नागरिकों को वापस जाने के आदेश दिए थे। मगर इसका पालन छत्तीसगढ़ में नहीं हुआ है।

छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक इंजी. जी.पी.चंद्राकर, वेजेन्द्र स्वर्णबेर, और छत्तीसगढ़ समाज पार्टी के अध्यक्ष अनिल दुबे ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि पहलगाम में आतंकी हमले का करारा जवाब सेना ने दिया है। मोर्चा ने इसका स्वागत किया है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में बड़े पैमाने पर पाकिस्तानी, बंग्लादेशी, और नेपाली नागरिक निवासरत हैं। माना इलाके में ही करीब पांच सौ पाकिस्तानी नागरिक रहते हैं। इसी तरह महासमुंद, पिथौरा, बसना, सरायपाली, जशपुर, नारायणपुर, दुर्ग, नांदगांव में अवैधानिक कार्य संचालित कर रहे हैं। कई बार शिकायत दर्ज कराई गई है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने मुख्यमंत्री से तत्काल पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने, और सूची जारी करने का आग्रह किया है।


अन्य पोस्ट