रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 मई। राजधानी में चोर गिरोह फिर सक्रिय हो गए हैं। गिरोह के सदस्य इलाके की रेकी कर सूने मकान, पार्किंग स्थन को अपना निशाना बना रहे हैं। राजेंद्र नगर इलाके में शादी कार्यक्रम में गए दंपत्ती के घर में चोरी, बेटे के ऑख का इलाज कराने अस्पताल गए दो लोगों की बाइक चोरी हो गई। अज्ञात व्यक्ति ने सूने मकान से 5 हजार नगदी और चांदी के जेवर पार्किंग से बाइक चूरा ले गया।
अनिता मानिकपुरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह राजेंद्र नगर में रहती है। सप्ताहभर पहले वह अपने परिवार के साथ शादी कार्यक्रम में अपने ससुराल पथरिया गई हुई थी। जो कल शाम घर वापस आई। घर वापस आने पर देखी की उसके मकान में लगा ताला टुटा हुआ था। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। आलमारी में रखा पैसों से भरा गुल्लक नहीं था। आलमारी से जेवर भी गायब थे। आसपासपूछताछ में कोई जानकारी नहीं हुई। कोई अज्ञात चोर मकान से नगदी 5 हजार रूपए और चांदी के जेवर को चोरी कर ले गया।
उधर गुरूप्रसाद राजपूत ने मौदहापारा में रिपोट दर्ज कराई कि कल शाम मेकाहारा अस्पताल के पास से उसकी बाइक पार्किग से पार हो गई। उसे कोई अज्ञात चोर चुरा ले गया।
गुरूप्रसाद दुर्गा नगर पंडरी में रहता है। रविवार को अपनी बाइक 04पीएम 0501 से मेकाहारा अपने लडका के आंख का आपरेशन गया हुआ था। सुबह उसने अपनी बाइक को मेकाहारा अस्पताल गेट लक्ष्मी मेडिकल के सामने खडी किया था। जिसके बाद वह अस्पताल में चला गया। जो शाम 4 बजे वापस आकर देखा तो बाइक वहां नहीं था।
आसपास पूछताछ में कोई जानकारी नहीं हुई। गुढिय़ारी निवासी योगेश कुमार गंगेश्वर ने भी अस्पताल के पास सरखी बाइक चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। हरिकृष्ण अस्पताल कर्मा चौक राम नगर के पास से उसकी बाइक सीजी 04 एनवाय 1155 को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। पुलिस ने रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ 302-2, 331-4, 305ए का अपराध दर्ज किया है ।