रायपुर
उत्कृष्ट सेवाओं के लिए रेलवे के 6 अधिकारियों को अवार्ड
11-May-2025 7:30 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 11 मई। रेलवे (एसईसीआर) जोन के 6 रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) अधिकारियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए डीजी इंसिग्निया पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इस पुरस्कार की घोषणा रेल मंत्रालय ने की है। जिसमें बिलासपुर क्राइम इंटेलिजेंस ब्रांच (सीआईबी) के इंस्पेक्टर कर्मपाल सिंह गुर्जर सहित अन्य अधिकारियों के नाम शामिल हैं। देशभर के विभिन्न रेल मंडलों से कुल 201 अधिकारियों को यह सम्मान दिया जाएगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे