रायपुर

राज्यपाल ने धर्म प्रमुखों के साथ की चर्चा, सीएम भी रहे मौजूद
10-May-2025 7:27 PM
राज्यपाल ने धर्म प्रमुखों के साथ की चर्चा, सीएम भी रहे मौजूद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 10 मई। राज्यपाल रामेन डेका ने शनिवार को राजभवन में सभी धर्म के प्रमुखों के साथ बैठक की। बैठक में शांति और सद्भाव बनाए रखने पर चर्चा हुई। सीएम विष्णुदेव साय भी बैठक में शिरकत करने पहुंचे। राज्यपाल ने सीमा पर चल रहे तनाव के बीच सभी धर्म प्रमुखों को चर्चा के लिए आमंत्रित किया। राज्यपाल ने मौजूदा परिस्थितियों में एकता और अखंडता बनाए रखने पर जोर दिया। सभी धर्म प्रमुखों ने शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए मिलकर काम करने की जरूरत पर बल दिया। श्री साय ने भी अपने विचार रखे।


अन्य पोस्ट