रायपुर

बुद्ध पूर्णिमा पर गायत्री यज्ञ
09-May-2025 6:41 PM
बुद्ध पूर्णिमा पर गायत्री यज्ञ

रायपुर, 9 मई। गृहे गृहे गायत्री यज्ञ एक अभियान है जो अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा घर-घर गायत्री मंत्र और हवन के माध्यम से देश और दुनिया में शांति और समृद्धि लाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। यह अभियान विश्व स्तर पर लाखों घरों में एक साथ व एक समय में यज्ञ कार्यक्रम के साथ संपन्न होता है। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बुद्ध पूर्णिमा के उपलक्ष्य में 11 (रविवार अवकाश का दिन होने के कारण) एवं 12 मई (बुद्ध पूर्णिमा) को देश के 24 लाख घरों में यज्ञ कराने का विराट लक्ष्य रखा गया है। गायत्री परिजन अपने क्षेत्र के घरों, कॉलोनियों, ग्रामों, कार्यालयों, प्रतिष्ठानों, मंदिरों एवं धार्मिक संस्थाओं में जाकर एक तय समय में गायत्री यज्ञ करवायेंगे। गायत्री मंत्र और हवन के माध्यम से घर-घर में देव परिवार का निर्माण करवाने के इस अभियान की तैयारी में गायत्री परिजन पूर्व से ही जुट गये है।

छत्तीसगढ़ गायत्री परिवार की जोन समन्वयक श्रीमती आदर्श वर्मा एवं गायत्री शक्ति पीठ समता कॉलोनी के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी श्री श्याम बैस ने संयुक्त रुप से बताया कि इन दिनों पूरे विश्व में क्रांतिकारी परिवर्तन हो रहे हैं। चारो ओर देवासुर संग्राम के बीच आध्यात्मिक चेतना का उभार स्पष्ट दिखाई देने लगा है।  गायत्री और यज्ञ हमारी संस्कृति के माता- पिता हैं। मां गायत्री हमें जीवन जीने का दर्शन (सिद्धांत) सिखाती हैं और भगवान यज्ञ हमें जीवन जीने की कला सिखाते हैं। यह ज्ञान और कर्म रूपी जीवन रथ के दो पहिये हैं।


अन्य पोस्ट