रायपुर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 9 मई। छत्तीसगढ़ में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रदेश के मौसम में बदला हुआ है। कई जिलो के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस कारण से रायपुर, धमतरी, गरियाबंद, कोंडागांव में बादल छाए रहेंगे। कोरिया, मनेंद्रगढ़ में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। बस्तर संभाग के जिलों में अगले 4 दिन अंधड़ के साथ हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। वहीं रायपुर में देर शाम अंधड़ के साथ बारिश होने के आसार है।मौसम विभाग के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टरबेंस, ट्रफ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन दक्षिण-पश्चिम राजस्थान, उत्तरी झारखंड तक बना हुआ है। जिसके असर से बस्तर संभाग में मौसम बदला रहेगा। गरज चमक के साथ यहां 30-40 किमी की रफ्तार से हवा भी चल सकती है।
प्रदेश के कई जिलों में अगले 48 घंटों तक अधिकतम तापमान में बदलाव नहीं होगा। उसके बाद 1-3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। बुधवार को सबसे गर्म दुर्ग रहा। यहां अधिकतम तापमान 39.2एष्ट रिकॉर्ड किया गया।
रायपुर में सुबह से मौसम साफ रहा। दोपहर के बाद धूप-छांव वाला मौसम रह सकता है। कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है।