रायपुर

अगले साल होने वाली प्रमुख भर्ती परीक्षाओं की तिथि घोषित
09-May-2025 6:34 PM
अगले साल होने वाली प्रमुख भर्ती परीक्षाओं की तिथि घोषित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 9 मई। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल  ने वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली प्रमुख भर्तियों की परीक्षा तिथियां घोषित कर दी हैं। व्यापमं द्वारा जारी इस परीक्षा कैलेंडर में कुल आठ विभागों की प्रतियोगी परीक्षाएं शामिल हैं। जिनमें स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण, पीडब्ल्यूडी और जल संसाधन जैसे प्रमुख विभाग शामिल हैं।

टीईटी की परीक्षा अगले साल फरवरी 2026 में होगी।  फार्मासिस्ट ग्रेड-2 की परीक्षा का आयोजन 31 अगस्त 2025 को किया जाएगा। यह परीक्षा स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत आयोजित की जाएगी।

जारी की गई परीक्षाओं की सूची इस प्रकार है

फार्मासिस्ट ग्रेड-2 (स्वास्थ्य विभाग)- 31 अगस्त 2025।

रसायनज्ञ (छग पर्यावरण संरक्षण मंडल, नवा रायपुर)- 11 जनवरी 2026

छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा ञ्जश्वञ्ज (स्ष्टश्वक्रञ्ज, रायपुर)- 01 फरवरी 2026

उप अभियंता (सिविल/लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी), हृक्रष्ठ्र – 08 फरवरी 2026

डीटीपी ऑपरेटर सहित अन्य ग्रुप-3 (मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग)-01 मार्च 2026

मैकेनिक कम इलेक्ट्रीशियन एवं अन्य (मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग)- 08 मार्च 2026

सहायक मानचित्रकार (सिविल), जल संसाधन विभाग-15 मार्च 2026

प्रयोगशाला सहायक ग्रेड-2, पर्यावरण संरक्षण मंडल - 22 मार्च 2026।


अन्य पोस्ट