रायपुर

अधिकतम तापमान में वृद्धि का दौर जारी रहेगा
08-May-2025 6:44 PM
अधिकतम तापमान में वृद्धि का दौर जारी रहेगा

रायपुर, 8 मई। पश्चिमी विक्षोभ एक चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण के रूप में ईरान के ऊपर 3.1 किलोमीटर पर स्थित है। जिसका अक्ष द्रोणिका के रूप में मध्य और उपरि क्षोभमंडल में 56 डिग्री पूर्व और 27 डिग्री उत्तर में स्थित है। एक पूर्व पश्चिम द्रोणिका उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश से उत्तर छत्तीसगढ तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक उत्तर-दक्षिण द्रोणिका दक्षिण तेलंगाना से मन्नार की खाड़ी तक, 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश में कल 9 मई को एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पडऩे और  1-2 स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने और वज्रपात होने की संभावना है।  प्रदेश में अधिकतम तापमान में वृद्धि का दौर जारी रहने की संभावना है।


अन्य पोस्ट