रायपुर
मां भगवती के नौ रुप है, वैष्णो देवी ने 9 रुपों में नौ ठिकानों पर ऑपरेशन सिंदूर कराया-झा
07-May-2025 7:32 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 7 मई। भारत के सिरमौर जम्मू कश्मीर में मां भगवती वैष्णो देवी जिनके नव रुप है तथा नवरात्रि के नौ दिन 9 रुपों की पूजा होती है। भगवती ने भारतीय सेना के माध्यम से नौ ठिकानों पर हमला कर पहलगाम में शहीद 26 लोगों की हत्या का बदला लिया है। आम आदमी पार्टी नेता विजय कुमार झा ने कहा है कि भारत महान है। विश्व के किसी देश को कभी महान अमेरिका, महान रुस, महान चीन नहीं कहा जाता लेकिन महाभारत कहा जाता है। भारत भूमि में नारी सम्मान व कुंवारी कन्या की पूजन तथा माता सीता स्वरुप विधवा हुए नारियों का बदला लेकर ऑपरेशन सिंदूर किया गया है। भारतीय सेना ने विश्व को बता दिया है कि चुटकी भर सिंदूर का भारत भूमि का क्या महत्त्व है। भारतीय सेना का ह्रदय से स्वागत वंदन अभिनंदन है। पूरा देश सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे