रायपुर

दहेज न लाने की बात पर पति मारपीट करता था
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 मई। राजधानी में एक महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर दहेज प्रताडऩा का आरोप लगाई है। 2023 में के उमा साहू का पुष्पेन्द्र कुमार साहू के साथ दोनों परिवार की सहमति शादी हुआ था। शादी के तीन माह बाद पति और उसके ससुराल वाले उसे दहेज के लिए मारपीट कर प्रताडि़त करते थे। इससे तंग आकर महिला ने पति और ससुराल वालों के खिलाफ महिला थाना जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
उमा साहू ने पुलिस को बताया कि वह जांजगीर चांपा में हती है वर्तमान में वो उरला निवासी है। वर्ष 2023 में उसका पुष्पेंद्र साहू के साथ आर्य समाज में विवाह हुआ था। जिसके बाद वो अपने पति के साथ ससुराल में रह रही थी। शादी के 3 माह बाद से ही पुष्पेंद्र उसे ताना देता था। और समाज में मिलाने के लिए उमा को डेढ लाख रूपए की मांग कर प्रताडि़त करता था। ससुराल वाले भी दहेज में कुछ नहीं लाने की बात को लेकर ताने दिया करते थे। इस बीच ंपुष्पेंद्र और उसके भाईयों ने नशे के हालत में घर आकर गाली गलौज किया। पति ने भी पैसों की मांग कर मारपीट की। कुछ दिनों बाद के उमा ने आवास योजना में उरला में एक मकान खरिदा था। जिसकेबाद से वो अब अपनेपति से साथ उरला में रह रही थी। नए घर में पूजा कराने पर उसके पति मायके से पैसा लाने के लिए बोलकर अपने भाइयों दिनेश एवं नितेश साहू के आकर झगड़ा करने लगे। पुष्पेंद्र ने के उमा के साथ मारपीट की। विवाद के बीच उमा को चोट आई थी। जिसका पुष्पेंद्र में अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया था। इसके बावजूद पुष्पेंद्र लगातार पैसों की मांग कर प्रताडि़त करता रहा। और पैसा नहीं देने पर वह उसे छोड़ कर चला गया। ससुराल वालों से परेशान होकर उमा साहू ने इसकी रिपोर्ट महिला थाना में दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी पक्ष के खिलाफ बीएनएस 85 का अपराध दर्ज किया है।